नई दिल्ली : कोरोना संक्रणम एक बार फिर सभी डराने लगा है हालांकि राज्यों में इससे बचाव के लिए रात्री कर्फ्यू और पाबंदिया अधिक कर दीं गयीं हैं लेकिन इससे अब ख़तरा कुछ बढ़ता दिखाई दे रहा है। देखा जाए तो नए संक्रमितों की संख्या कम हैं लेकिन बीते एक सप्ताह से एक भी दिन मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों पर नज़र डाले तो, दो दिनों(01 व 02 फरवरी) को कोरोना करीब तीन हजार लोगों की जान ले गया। इन दो दिनों में 2925 मौतें दर्ज की गईं। एक फरवरी को जहां 1192 लोगों की मौत हुई थी, तो आज (बुधवार) को 1733 लोगों की जान गई है। इतना ही नहीं कोरोना संक्रमण पर स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 10 दिनों में सिर्फ एक या दो दिन ऐसे रहे जब दैनिक मृत्यु दर में कमी आई। 21 जनवरी को 488 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। जबकि, 22 जनवरी को 525 लोगों की सांसे रुक गईं। इसके बाद से मौतों की संख्या में मामूली गिरावट के बाद उछाल देखा गया। 25 जनवरी के बाद से तो इसमें बिल्कुल भी गिरावट दर्ज नहीं की गई।
कोरोना की दूसरी लहर में हर दिन मौतों का आंकड़ा रिकॉर्ड तोड़ रहा था। ऐसी ही तस्वीर अब दिखाई पड़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार के मुकाबले सोमवार को 541 ज्यादा मौतें हुईं और एक दिन का आंकड़ा 1733 पहुंच गया। तीसरी लहर आने के बाद सबसे अधिक मौतों का आंकड़ा ये हैं ।
कोरोना संक्रमण से 2 दिनों में करीब 3000 मौतें,दूसरी लहर जैसा बन रहा माहौल

