लखनऊ : विस चुनाव के लिए इस बार तैयारियां जोरो पर है जिनमें यूपी का चुनावी माहौल सर चढ़कर बोलता नज़र आ रहा है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी लगातार बनीं हुई है एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है।
सपा प्रत्याशी घोषित –
आज बुधवार को समाजवादी पार्टी ने तीन और प्रत्याशीयों का एलान किया है जिनमें सरोजनीनगर से पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को टिकट दिया गया है। भाजपा के बागी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य इस बार फाजिलनगर से चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ सिराथू से अपना दल (कमेरा) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की बेटी और मोदी की मंत्री अनुप्रिया पटेन की बहन पल्लवी पटेल कोचुनावी मैदान में मौका दिया गया है।
बिकरू काण्ड में शामिल ख़ुशी दुबे की बहन को मिला टिकट-
बहुचर्चित कानपुर के बिकरू काण्ड में शामिल आरोपी अमर दुबे की पत्नी ख़ुशी दुबे जेल में थी जिसकी नाबालिक होने की वजह से जमानत हुई। इस यूपी विस चुनाव में उसकी बहन नेहा तिवारी ने आज बुधवार को कानपुर के कल्याणपुर विधानसभा सीट से नामांकन किया। पुलिस ने खुशी को भी इस मामले में आरोपी बनाया और जेल भेज दिया। बिकरू कांड के दौरान खुशी नाबालिक थी। कांग्रेस ने खुशी की मां गायत्री तिवारी को टिकट दिया था, लेकिन वोटर लिस्ट में उनका नाम ही नहीं था। लेकिन अब ख़ुशी की माँ को टिकट नहीं बल्कि उसकी सगी बहन नेहा तिवारी को टिकट मिल गया।
रीता बहुगुणा के बेटे को सपा देगी टिकट -आशंका –भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों के अनुसार सपा की तरफ से उन्हें लखनऊ कैंट का टिकट दिया जा सकता है। इसके लिए पहले से तय प्रत्याशियों के नामों में बदलाव हो सकता है।

