देहरादून : विधानसभा चुनाव के चलते सभी राजनैतीक नेता जनता से रूबरू होते इसी कड़ी में कुछ समय पहले से कई बड़े नेता उत्तराखंड पहुंचकर डोर टू डोर मतदान की अपील भी कर चुके हैं। आज बुधवार को कांग्रेस राष्ट्रिय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी राजधानी देहरादून में एक चुनावी जनसभा व वर्चुअल रैली को संबोधित करने पहुंची हैं। इसके साथ ही प्रियंका पार्टी के घोषणापत्र ‘उत्तराखंडियत स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ को भी जारी करेंगी। देहरादून पहुंचने पर कांग्रेसी नेताओं ने प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत किया है।
दून स्कूल में प्रियंका-
जौलीग्रांट से प्रियंका दून स्कूल पहुंचीं। यहां प्रियंका गांधी के बेटे ने पढ़ाई की है। बुधवार को प्रियंका गांधी सुबह करीब दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां से वह देहरादून के लिए रवाना हो गईं।
70 विधानसभा क्षेत्र और पूरे राज्य में दौरा करेंगीं –
विस चुनाव प्रचार के लिए दिसंबर में राहुल गांधी की रैली के बाद यह पार्टी की प्रदेश में बड़ी है। निर्वाचन आयोग की ओर से चुनावी रैलियों के लिए एक हजार लोगों की संख्या निर्धारित की गई है। लेकिन कांग्रेस पार्टी प्रियंका की इस रैली को वर्चुअल रूप से राज्य की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से जोड़ते हुए पूरे राज्य को कवर करने वाली है। इसी रैली में प्रियंका गांधी पार्टी के घोषणा पत्र को भी जारी
जनता के सामने होगा कार्यों का ब्यौरा-कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर किए जाने वाले कार्यों का ब्यौरा जनता के सामने रखा जाएगा। बीते दिन मंगलवार को संगठन महामंत्री मथुरादत्त जोशी, अमरजीत सिंह, शांति रावत, प्रतीमा बड़ोनी आदि नेताओं ने रैली स्थल पर पहुंचकर इस सभा की अत्य्यारियों का जायज़ा भी लिया था।

