बीजिंग : कोरोना संक्रमण ने लाखों करोड़ों की जान ली दूसरी लहर ने सभी को हिला कर रख दिया लेकिन जहाँ विषज्ञों द्वारा तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही थी वहीँ अब अच्छी बात रही की ऐसा हुआ नहीं और भारत में टीकाकरण भी तेज़ी से हुआ,लेकिन अब चीन में एक बार फिर से कोरोना वायरस की वापसी हो रही है। जिससे लोग फिर घवरा गए हैं .कई एयर फ्लाइ रद्द भी हुईं हैं। बच्चो के स्कूल भी बंद किए जा रहे हैं। अब फिर से वही सब कुछ होने लगा है .लोग घरों में कैद हो रहे हैं। कुछ जगहों पर फिर से लॉकडाउन हुआ है। दुनिया में कोरोना वायरस फैलाने वाले चीन में फिर से महामारी के प्रकोप बढ़ते जा रहे हैं। सरकार महामारी के प्रसार को देखते हुए सख्ते में आ गई है। सरकार ने लोगों से जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की बात कही । इसके अलावा वायरल से लड़ने के लिए सरकार ने बड़े स्तर पर टेस्टिंग की है ।
मालूम हो कि चीन से ही पूरी दुनिया में कोरोना वायरस स्थानांतरित हुआ था। अब एक चीन ने एक बार फिर सबकी परेशानी बढ़ा दी है।
चीन में ये ज्यादातर मामले देश के उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी प्रांत से सामने आए हैं। सरकार ने इन इलाकों प्रतिबंध कड़े कर दिए हैं। संक्रमण के जो मामलें सामने आए है उसमें एक वृद्ध दंपती को इसकी वजह बताया जा रहा है वो एक टूरिस्ट ग्रुप का हिस्सा था। यह दंपति गांसू प्रांत के सियान और इन मंगोलिया में आया था। उनकी यात्रा के दौरान कई मामले दर्ज किए गए। बीजिंग समेत पांच प्रांतों में ऐसे संक्रमित लोग मिले हैं जो इस दंपती के सपर्क में आए थे।संक्रमण वाली जगहों पर मनोरंजन स्थलों पर भी ताले लगा दिए गए हैं। चीन में घरेलू स्तर पर अब तक कोरोना वायरस को नियंत्रित करके रखा गया लेकिन लगातार पांचवे दिन कोरोना के नए मामले देख देश की चिंता बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में 13 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बचाव में सरकार प्रयास भी शुरू कर चुकी है .

