देहरादून: अब सभी राज्यों में मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है इसी कड़ी में उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 189 नए संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार साँझ जानकारी के मुताबिक़ प्रदेश में फिर से संक्रमितों का ग्राफ ऊपर पहुँच गया है। उत्तराखंड में अब तक 345653 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं आज 104 लोग ठीक भी हुए हैं।
सोमवार को मिले इतने मामले-
बीते दिन सोमवार को देहरादून जिले में 71 लोग संक्रमण से ग्रसित हुए हैं। हरिद्वार में 12, नैनीताल में 18, पौड़ी में 44, अल्मोड़ा में नौ, ऊधमसिंह नगर में 22, टिहरी में चार, पिथौरागढ़ में छह, चमोली, चंपावत व उत्तरकशी जिले में एक-एक संक्रमित हैं।
देहरादून के राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के चार स्टूडेंट्स में संक्रमण मिला है। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. राजीव दीक्षित ने इस बात को सांझा किया है। संस्थान की ओर से छह छात्रों की एंटीजन जांच की गई थी। जिनमें चार छात्रों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। इन्हें परिसर में ही आइसोलेट किया गया है।

