देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की स्नाख्या में उतार चढ़ाव जारी है जिसके चलते अगर बात करें पिछले 24 घंटे की तो राज्य में 28 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। दूसरी तरफ एक भी मरीज की मौत की खबर नहीं हैं। 19 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। अगर बात करें कोरोना के एक्टिव केसिस की तो अभी राज्य में संख्या बढ़कर 141 हो गई है। दो दिन पहले सोमवार को प्रदेश में 132 सक्रिय मरीज पाए गए थे।
आज स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक़, मंगलवार को 11615 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, हरिद्वार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। देहरादून में आठ, चंपावत और टिहरी में दो-दो, पौड़ी में सात और नैनीताल में नौ संक्रमित मरीज मिले हैं।उत्तराखंड में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344255 हो गई है। इनमें से 330546 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7408 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.24 प्रतिशत है।
बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में मिले 28 नए संक्रमित,संख्या बढ़कर 141 हुई

