कोरोना वायरस के बाद इसके नए रूप ओमिक्रोन को लेकर अब में हड़कंप है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी निर्देश पर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है। सीमा पर कोविड जांच की जाएगी। कोविड टीकाकरण का 15 दिन पुराना प्रमाण दिखाने पर ही राज्य में प्रवेश मिल सकेगा।
राज्य के मुख्य सचिव डॉ. सुखवीर सिंह संधू ने जिला प्रशासन को कोविड 19 के तहत दी गई गाइडलाइनों का पालन करने के आदेश जारी किए हैं। सभी महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, नर्सिंग कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, कृषि एवं प्रौद्योगिकी संस्थान आदि शैक्षणिक संस्थानों को कोविड जांच के निर्देश दिए गए हैं।
संक्रमित मिलने पर शिक्षकों, छात्रों एवं अन्य स्टाफ कर्मियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। राज्य के सभी स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन कर्मियों की कोरोना जांच की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना, पान, गुटखा, तंबाकू का सेवन प्रतिबंधित होगा। यह नियम एक दिसंबर से अगले आदेश तक प्रभावी होगा।
टनकपुर में दो पुलिसकर्मी भी हुए संक्रमित –
पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया है। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. मो. उमर ने बताया है कि संक्रमित मिले पुलिस कर्मियों को कोई परेशानी नहीं थी।

