आईएएस अधिकारी दीपक रावत बने कुमाऊं आयुक्त, शासन की ओर से आदेश जारी

देहरादून : आज उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस दीपक रावत को कुमाऊं आयुक्त का पदभार मिला है। और शासन ने उनके तबादले का आदेश भी जारी किया है। कुंभ मेला अधिकारी के पद से पिछले दिनों दीपक रावत को हटाकर सरकार ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड और पावर ट्रांसमिशन काॅरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड के एमडी की पद की ज़िम्मेद्दारी सौपी थीं।

लेकिन दीपक रावत इस ऊर्जा विभाग में रहने पर सहमत नहीं थे। और आज बुधवार को सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी ने उनके तबादले के आदेश दिए हैं। अब वह कुमाऊं आयुक्त के साथ ही आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल में निदेशक पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *