तृणमूल कांग्रेस के विस्तार के लिए आज एनसीपी प्रमुख शरद पंवार से मिलेंगी ममता बनर्जी

मुंबई : पश्चिम बंगाल के बाद देश भर में अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के विस्तार में जुटी ममता बनर्जी कल मुंबई पहुंची है, और आज मुंबई में इसी सिलसिले में वह एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगी। अपने महाराष्ट्र दौरे पर कल पहुंची ममता ने सबसे पहले सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा अर्चना की , और उसके बाद उन्होंने शिवसेना नेता और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे और संजय राउत से मुलाकात की। आदित्य ठाकरे ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। आदित्य ठाकरे ने इस मुलाकात के बाद कहा किममता बनर्जी से हमेशा से हमारी दोस्ती रही है ,और ममता जी का यहां आना उसी दोस्ती को आगे बढ़ाने का प्रयास है। तृणमूल कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ खुद को एक मजबूत विकल्प के तौर पर तैयार करना चाहती। और इसके लिए ममता काफ़ी समय से प्रयासरत भी है। पश्चिम बंगाल के अलावा अन्य राज्यों में भी टीएमसी को मजबूत करना चाहती है. इसलिए पिछले कुछ दिनों से ममता देश के विभिन्न राज्यों के दौरे पर हैं।
आज अपने दौरे के दूसरे दिन ममता बनर्जी दोपहर में शरद पवार से भी मिलेंगी और टीएमसी के विस्तार पर चर्चा कर सकती हैं। साथ ही कई अहम मुद्दों पर बातचीत कर सकती हैं। उसके बाद संभावना यह भी है की वह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी मिल सकती हैं। लेकिन फिलहाल उद्धव ठाकरे कुछ स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में हैं। बता दें कि अन्य राजनैतिक दलों को एकजुट करने की ममता की कोशिशें जारी है। वो टीएमसी को बीजेपी के सामने एक मज़बूत विकल्प के तौर पर बनाना चाहती हैं।