उत्तराखंड विधानसभा सदन में आज होगा अनुपूरक बजट पेश,5300 करोड़ रुपये का होगा ये बजट

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। आज मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अनुपूरक बजट पेश करने जा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में आज सदन पटल पर रखे जाने बजट तय किया गया। उत्तराखंड विनियोग विधेयक 2021 के साथ साथ सरकार छह और विधेयक सदन पटल पर पेश करेगी। सदन में पेश होने वाले अनुपूरक बजट के 5300 करोड़ रुपये का होने का अनुमान है।16 अगस्त को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में अनुपूरक बजट के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी और इसमें आवश्यक संशोधन करने का अधिकार कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को दे दिया था। मुख्यमंत्री चूंकि वित्त मंत्री भी हैं, इसलिए मंगलवार को वह सदन में विनियोग विधेयक पेश करेंगे। आगे का बिजनेस तय करने के लिए बुधवार को फिर कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी।

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन पटल पर सात विधेयक रखे जाएंगे। इसमें आईएमएस यूनिसन विश्वविद्यालय  विधेयक, डीआईटी विश्वविद्यालय संशोधन , उत्तराखंडल माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, उत्तराखंड पौधशाला (विनियमन) संशोधन विधेयक, उत्तराखंड नगर निकायों एवं प्राधिकरणों के लिए विशेष प्राविधान संशोधन विधेयक और उत्तराखंड विनियोग (2021-22 अनुपूरक) विधेयक को सदन पटल पर रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *