गाजीपुर: आज मंगलवार को यूपी के दो खूंखार गैंगस्टर कहे जाने वाले दो आरोपी कोर्ट में आमने सामने होंगे। 21 साल पुराने ऊसरी कांड में मुख्तार अंसारी को जनपद के एमपी-एमएलए कोर्ट में आज तलब किया गया है वहीँ सुरक्षा की दृष्टि से उसके कोर्ट में आने की संभावना नहीं है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी और माफिया डॉन बृजेश सिंह को फिजिकली पेश होने के आदेश दिए हैं। जिसके लिहाज से आज का दिन पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी परेशानी का सबब है और चुनौती भी।
जेल अधिकारी को धमकाने के मामले में मुख्तार को मिली सजा पर सुप्रीम कोर्ट के कदम से उसके परिवार को कुछ राहत हुई है परिवार पिछले दिनों गैंगस्टर मामले में जनपद की अदालत से हुई 10 साल की सजा पर भी ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाने वाला है।
मुख्तार के बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी का कहना है कि वर्ष 2002 में टाडा केस में भी मुख्तार को 10 साल की सजा हुई थी। जब सुप्रीम कोर्ट गए तो वहां फैसला पलट दिया गया। देश में कानून का राज है। यहां सभी को ऊपरी अदालत में जाने का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर के मामले में भी सर्वोच्च अदालत में जाने का रास्ता है।

