तेलंगाना से खुलेआम गुंडाराज का एक वीडियो सामने आया है जिसमें तेलंगना के रंगा रेड्डी जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के आदिभटला इलाके में 100 से ज्यादा लोगों ने घर में घुसकर एक युवती का अपहरण किया गया। इतना ही नहीं, लोगों ने घर और गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। विरोध करने पर पिता को भी लाठी-डंडों से पीटा, पीड़ित परिवार का कहना है कि करीब 100 लोग उनके घर में घुसे और उनकी 24 साल की बेटी वैशाली को जबरदस्ती ले जाने के लिए मार पीट की और उसे उठाकर ले गए।
पुलिस में मामला दर्ज –इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है साथ ही अधिकारियों ने बताया है कि जांच लगातार जारी है। पूरी घटना एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कई युवक एक घर में घुसकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपहरण की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटे भर से ज्यादा चले ऑपरेशन के बाद महिला को अपहरणकर्ताओं से छुड़ा लिया साथ ही घटना में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य की तलाश जारी है। यह निश्चित रूप से गंभीर अपराध है। इस मामले में आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज हुआ है।

