Himanchal pradesh: 20,000 मेधावियों को लैपटॉप की तारीख हुई घोषित

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों-कॉलेजों में पढ़ने वाले करीब 20,000 मेधावियों को बीते चार वर्षों से लैपटॉप मिलने का इंतज़ार अब खत्म होने को है जिसके तहत प्रदेश सरकार 8 जून को लैपटॉप बांटे का एलान किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी में आवंटन करेंगे, लेकिन अन्य जिलों में वर्चुअल तौर पर इसी दिन कार्यक्रम होंगे। आपको बतादें कि विधानसभा स्तर पर शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 के मेधावियों को लैपटॉप दिए जाएंगें। विधानसभा चुनाव से पहले जयराम सरकार अपने कार्यकाल में पहली बार मेधावियों को लैपटॉप बांटे जाएंगें। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सभी जिला उपनिदेशकों को इसकी जानकारी दी। मेरिट सूची में शामिल दसवीं और बारहवीं कक्षा के 18019 और कॉलेजों के 1828 मेधावियों को लैपटॉप दिए जाने हैं।


ये होंगी लैपटॉप में खासियत –
1.63 किलोग्राम भार के लैपटॉप की बैटरी सहित तीन वर्ष की वारंटी होगी। बैटरी की क्षमता चार घंटे लगातार इस्तेमाल करने की रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *