शिमला : शिमला नगर निगम के 34 वार्डों के लिए मतदान 2 मई को हुए, जिनमें 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत दर्जकर पूर्ण बहुमत के साथ नगर निगम शिमला पर कब्जा किया है। भाजपा के 9 उम्मीदवार जीते हैं। माकपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नगर निगम शिमला के चुनावों में भारी जीत हासिल करने पर शिमला की सम्मानित जनता, प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
शिमला पर कांग्रेस की सत्ता,सीएम ने दी बधाई

