शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के अश्वनी खड्ड में भूस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान राकेश (31) पुत्र विलास राम बिहार और राजेश (40) पुत्र जोगेंद्र राम बिहार से हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसे में पांच अन्य मजदूर बच गए हैं। हादसा छोटा शिमला थाना तहत अश्वनी खड्ड के मैहली-जुन्गा मार्ग पर पेश आई। पुलिस के अनुसार, क्रशर के पास पहाड़ी से बड़ी मात्रा में भूस्खलन हुआ और दो मंजिला शेड में रह रही लेबर इसकी जद में आ गई। रात करीब 1:00 बजे हुए इस भूस्खलन से क्रशर की साइट पर हड़कप मच गया। इनमें से पांच अन्य मजदूरों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। बचाव कार्य के लिए पुलिस, अग्निशमन, एसडीआरएफ और होम गार्ड की टीम मौके पर पहुंची। घायलों में राहुल कुमार(18 ), मेघ साहनी(42), बैजनाथ राम(35 ), अशोक राम( 45) निवासी बिहार और टोनी कुमार(20 ) निवासी चंबा शामिल हैं।
भूस्खलन की चपेट में आए दो मजदूरों की दबकर मौत,

