नई दिल्ली: आज हेराल्ड केस में सोनिया गाँधी और राहुल गांधी को पेश होना था लेकिन राहुल गांधी देश से बाहर है और सोनिया गांधी को भी कोरोना संक्रमण हो गया है ये खबर मिल रही है। सोनिया गाँधी के अलावा उनके साथ बैठक में आए कुछ नेता भी संक्रमित हुए हैं। ख़बरों के मुताबिक़,सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी को कल (बुधवार) शाम को हल्का बुखार आया था, इसके बाद हुए उनकी जांच की गई तो वह कोरोना संक्रमित पाई गईं। सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया गांधी पिछले एक सप्ताह में बहुत सारे नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलीं जिसके कारण उन्हें संक्रमण हुआ है।
सोनिया गांधी ने खुद दी जानकारी-सोनिया गांधी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उनकी तरफ से आए सभी नेताओं से जांच कराने की अपील की है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगी। बता दें कि 8 जून को सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश भी होना है। हालांकि, सुरजेवाला ने कहा है कि सोनिया गांधी ने विशेष तौर पर उन्हें कहा है कि वह 8 जून को ED(प्रवर्तन निदेशालय) के सामने पेश होने की बात सामने आई है।

