उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने आज गुरुवार को लखनऊ के लोकभवन में फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ की स्क्रीनिंग देखी .जिसके बाद उन्होंने यूपी में फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा कर दी है। साथ ही सीएम ने फिल्म देखने के बाद कहा कि यह मूवी भारत के इतिहास से लोगों को जागरूक करने वाली फिल्म है।इसके अलावा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर बनाई गई ये फिल्म मुख्यमंत्री योगी ने मंत्रियों समेत लोक भवन ऑडिटोरियम में देखा गया।
मुख्यमंत्री योगी ने मुक्त कंठ से इस फिल्म की प्रशंसा की और कहा कि यह फिल्म केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि इतिहास का भी आईना है। राष्ट्र निर्माण के लिए इस तरह की फिल्मों का बनना बहुत जरूरी है। स मन से इस फिल्म को देखा उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
अक्षय कुमार ने कहा कि समय-समय पर बॉलीवुड में फिल्मों का फ्लेवर बदलता रहता है। इस समय राष्ट्रभक्ति की फिल्मों का फ्लेवर चल रहा है। अभी ऐसे और भी प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। उन्होंने यूपी में फिल्म को टैक्स फ्री करने पर सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।

