एचआरटीसी की बसें टकराई, कई यात्री घायल

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एचआरटीसी की दो बसें नगर पंचायत भोटा में टकराई हैं। इससे दोनों बसों के चालक और बस में सवार 4 सवारियों को हल्की चोटें लगीं है। जिन्हें उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल भोटा में भर्ती किया गया। हमीरपुर डिपो की बस हरिद्वार से बस स्टैंड हमीरपुर आ रही थी, जबकि नालागढ़ डिपो की बस हमीरपुर से चंडीगढ़ जा रही थी। इस दौरान नारायण नगर भोटा में दोनों के बीच टक्कर हो गई।  एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के उप मंडलीय प्रबंधक हमीरपुर विवेक लखनपाल ने बताया कि भोटा में दो बसों में टक्कर हुई है, जिसमें 6 लोग घायल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *