केंद्र से आज उत्तराखंड को मिली 2.38 लाख कोविड वैक्सीन,तेज़ी से हो रहा टीकाकरण

देहरादून : कोरोना से जंग जीतने की लड़ाई में असरदार हथियार बानी टीकाकरण प्रक्रिया सभी जगह रफ़्तार पकड़ रही है जिसके चलते सभी राज्यों में इसकी खेप लगातार मुहैया कराई जा रहीं हैं ,इसी कड़ी में आज उत्तराखंड में केंद्र सरकार द्वारा  2.38 लाख कोविड वैक्सीन की खेप भेजी गई है। वैक्सीन उपलब्धता बढ़ने से प्रदेश में टीकाकरण की रफ्तार भी और आगे जा रही है। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में 57 हजार से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन की पहली व दूसरी खुराक ली। 

आपको बतादें कि राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बातचीत में कहा कि आज (शनिवार) को राज्य को केंद्र से 2.38 लाख कोविशील्ड वैक्सीन मिली है। केंद्र सरकार की ओर से लगातार कोविड टीके उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रदेश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक राज्य में 76 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लग चुकी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *