हरिद्वार पतंजलि योगपीठ ने भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित करने का सोचा है। जिसके चलते आज पतंजलि परिवार से स्वामी रामदेव ने टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतकर भारत का सर गर्व से ऊपर करने वाले खिलाड़ियों बजरंग पुनिया, रवि दहिया और दीपक का भव्य स्वागत किया। योग गुरु ने खिलाड़ियों को रुद्राक्ष की माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर उन्हें आज सम्मान दिया। उन्होंने पतंजलि और रुचि सोया की तरफ से खिलाड़ियों को ब्रांड एंबेसडर बनाए जानें की भी बात कही।
इस सम्मान समारोह में रामदेव ने कहा कि आज सभी ओलंपिक पदक विजेता 135 करोड़ भारतीयों के स्वाभिमान का की पहचान हैं। जिसमें बजरंग पूनिया, रवि दहिया व दीपक ने वैश्विक स्तर पर पहुंचकर भारत व उसके 135 करोड़ नागरिकों का सीना गर्व से चौड़ा किया है। 42 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ जब भारत ने इतने पदकों पर विजय प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा वह राज्य बन गया है, जहां पर सर्वाधिक पदक विजेता हैं। रामदेव ने कहा वो सभी खेलों को सम्मान करते हैं लेकिन कुश्ती और कबड्डी हमारे यहां युगों-युगों से खेली जाती हैं।
इसलिए पतंजलि परिवार अब कुश्ती व कबड्डी जैसे खेलों को बढ़ावा देना चाहती है.साथ ही आज बाबा ने कहा कि पतंजलि गांव की मिट्टी से जुड़े कुश्ती व कबड्डी जैसे खेलों में विश्व विजेता बनकर भारत को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान करता है।

