बड़ी राहत: आईसीएमआर ने ओमीक्रॉन की टेस्टिंग किट OmiSure को दी मंजूरी,कोरोना जांच किट की तरह करेगी काम  

कोरोना वायरस ने फिर देश में ख़तरा बढ़ा दिया है और ओमीक्रॉन का खतरा भी चिंताजनक स्थितियां पैदा कर रहा है। इस वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की जांच करने के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने OmiSure किट के लिए इजाज़त देदी है। OmiSure किट को टाटा मेडिकल  ने बनाया है। ICMR की ओर से टाटा मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड की  Omisure को बीते 30 दिसंबर को ही मंजूरी मिल गई थी लेकिन इसके तैयार होने की खबर आज मंगलवार 4 जनवरी  को सांझा की गई है। 

ओमीस्योर(Omisure) टेस्ट किट और आरटी-पीसीआर टेस्ट किट की तरह ही काम करती है।  इस किट से जांच के लिए भी नाक या मुंह से स्वाब लिया जाएगा। फिर केवल 10 से 15 मिनट में जांच की फाइनल रिपोर्ट आ जाएगी जैसा कि अन्य आरटी-पीसीआर टेस्ट में होता है। ओमीस्योर से जांच का तरीका अन्य आरटी-पीसीआर टेस्ट किट की तरह ही होगा कुछ भी अलग नहीं होगा। अमेरिकी कंपनी थर्मो फिशर की मल्टिप्लेक्स किट का इस्तेमाल हो रहा था जो कि थोड़ी महंगी भी थी। इसकी कीमत 240 रुपये है।

देश में ओमीक्रॉन की संख्या पहुंची –आज मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों की मानें तो देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,892 हो गई है। 568 मामलों के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर बना हुआ है वहीं 382 मरीजों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर है।  ओमिक्रॉन के 1,892 मरीजों में से 766 मरीज़ रिकवर हो गए हैं। 

देश में कोरोना का आंकड़ा –बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,379 नए मामले निकले हैं। 124 लोगों ने जान गवाई है। 11,007 मरीज ठीक होकर घर गए हैं।  लेकिन इस बीच सक्रिय मरीजों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है। देश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1,71,830 हो गई है जिससे पहल जैसी दहशत का माहौल बना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *