देहरादून: पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। जिसे लेकर आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कांग्रेस ने प्रदेशभर में भाजपा सरकार का पुतला दहन करके प्रदर्शन किया है। यह प्रदर्शन आज सभी जिला, शहर, ब्लाक व नगर मुख्यालयों में किया गया है। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। महंगाई के खिलाफ हल्द्वानी के बुद्धा पार्क में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला भी फूका। इस प्रदर्शन में मौजूद,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की संवेदनहीनता के चलते अनाज, फल, सब्जी के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं महंगाई चरम पर है।
जो अभी भी आम जनता के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद पेट्रोल, डीजल की दरों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। गोदियाल ने कहा कि 21 अगस्त को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया है।

