उत्तराखंड के 100 नगर निकायों के चुनाव में बृहस्पतिवार को जमकर मतदान हुआ। कई निकायों में मतदान जारी था। कई निकायों में मतदान चल रहा था। शाम चार बजे तक 56.81 फीसदी मतदान हो चुका था। देर रात तक 65.03 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया। मतगणना कल 25 जनवरी को होगी।
उत्तराखंड के 100 नगर निकायों के चुनाव में बीते दिन बृहस्पतिवार को जमकर वोटिंग हुई । देर रात तक 65.03 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया। मतगणना कल 25 जनवरी को होगी। दो बजे तक मतदान प्रतिशत 42.19 रिकॉर्ड हुआ। शाम 4 बजे तक प्रदेश में 56.81 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड हुआ। खबर लिखे जाने तक प्रदेश के तमाम निकायों में मतदान जारी था। खबर लिखे जाने तक 65.03 फीसदी मतदान हो चुका था।
11 नगर निगमों में मेयर के लिए 72 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि 89 नगर पालिका, नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 445 प्रत्याशी हैं। सभी निगम, पालिका, पंचायतों में वार्ड सदस्य/पार्षद के कुल 4,888 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।