नैनीताल में धानाचूली-पहाड़पानी में हादसा हुआ है। मोटर मार्ग के चौरलेख के पास बीते दिन सोमवार देर रात एक कार अनियंत्रित हुई और खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
धारी पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि रात करीब 11 बजे एक ऑल्टो कार लोहाघाट से धारी की तरफ से थी। सभी लोग एक पारिवारिक सगाई कार्यक्रम में लोहाघाट गए हुए थे। वहां से लौटते समय चोरलेख के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पदमपुरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है।
सगाई की ख़ुशी बदली मातम में, भयावह हादसा

