सिंगल डोज वाली स्पूतनिक लाइट वैक्सीन भारत में,जानिए कीमत

नई दिल्ली : कोरोना से पूरा विश्व लड़ाई लड़ रहा है। इसके आंकड़ों में उतार चढ़ाव लगातार जारी है। भारत इस संकट की घड़ी में हर समय डटकर खड़ा है अब कोरोना से जंग जीतने के लिए भारत और मजबूत होने की तैयारी कर चुका है। जिस कवायत में सबकुछ ठीक रहा तो सिंगल डोज वाली स्पूतनिक लाइट वैक्सीन का उत्पादन अगले माह सितंबर से शुरू होगा। 750 रुपये में लोगों को इसकी खेप मीणा शुरू हो सकती है। भारत में इसका उत्पादन करने वाली पनेसिया बायोटक ने ड्रग रेगुलेटर से इसके इमरजेंसी इजाजत की मांग की भी की है। 
पनेसिया व रशियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड के बीच पहले से ही बात हो चुकी है। जुलाई में पनेसिया बायोटेक को स्पूतनिक लाइट का लीगल लाइंसेंस भी है। हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित प्लांट में यह वैक्सनी बनाई गई थी, जो क्वालिटी चेक में सफल हुई है। इसके साथ ही सेंट्रल ड्रग लैबोरेटरी ने भी इसपर हरी झंडी दिखाई है। अब अगर ड्रग रेगुलेटर इसके आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति देते हैं तो पनेसिया बायोटक हर साल 10 करोड़ वैक्सीन बनाना शुरू कर देगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *