बीएसएफ के काफिले पर फायरिंग, कुलगाम में जवानों ने किया एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जम्मू कश्मीर के कुलगाम में लगातार मुठभेड़ जारी है,खुशखबरी है की भारतीय सुरक्षाबलों की टीम ने एक आतंकी को इस मुठभेड़ में मार गिराया है। जिस बिल्डिंग में आतंकी घुसकर चिप गए हैं उसमें तलाशी अभियान जारी है।इसके चलते श्रीनगर का यातायात भी रोक दिया गया है। 
आपको बतादें कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर गुरुवार दोपहर बाद आतंकियों ने बीएसएफ के काफिले पर अचानक लगातार फायरिंग शुरू करदी।  हमले के बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी मोर्चा संभाला। इस दौरान हमलावर आतंकी भागकर एक दुकान के गोदाम में छिप गए और वहां से भी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ करने लगे. आतंकियों की ओर से लगातार फायरिंग शुरू रही जवाबी कार्यवाही में सुरक्षाबलों ने भी कमी नहीं की। 

लगातार चलती रही इस मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ जवान, एक सेना का जवान और दो नागरिकों को गोली भी लगी है। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।इस घटना के बाद सेना ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू करदिया।  मामलें पर जम्मू पुलिस से बातचीत में पता चला कि जम्मू से श्रीनगर जा रहा काफिला जैसे ही काजीगुंड इलाके के मलपोरा में पहुंचा तो पहले से घात लगाए आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग के बाद काफिले में शामिल जवानों ने मोर्चा संभालते हुए अपनी तरफ से मोर्चा संभाला।  जवानों ने पीछा किया तो आतंकी एक दुकान के गोदाम में घुस गए। सुरक्षाबलों ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन वे तैयार नहीं हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *