जीप 500 मीटर गहरी खाई में गिरी,बेहद दर्दनाक हादसा

पिथौरागढ़ के धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा हुआ है जहां गर्बाधार के पास आदि कैलाश यात्रियों को ला रही यात्री जीप 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी । जीप में चालक सहित छह यात्री उसमें सवार थे। इनमें चार बेंगलुरू के थे।  दुर्घटनास्थल के बेहद खतरनाक होने और भारी बारिश के चलते यात्रियों को रेस्क्यू नहीं किया जा सका। जिस स्थान पर ये हादसा हुआ है।  ऐसे में किसी के भी बचने की उम्मीद कम ही है। आदि कैलाश यात्रियों को लेकर धारचूला की तरफ से आ रही जीप मंगलवार को करीब ढाई बजे गर्बाधार के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिसकी सूचना मिलते ही धारचूला, पांगला थानों से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। वहां क्षेत्र में बारिश होने से पहाड़ी से पत्थर भी गिरे हैं। इसी वजह से जवान रेस्क्यू के लिए खाई में नहीं उतर सके। अब बुधवार सुबह रेस्क्यू अभियान चलेगा। बुधवार सुबह टीम खाई में उतरेगीष – लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।20 दिन के भीतर यह दूसरी दुर्घटना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *