पूर्व सीएम का एक्सीडेंट, गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त

हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत की फोर्च्यून गाड़ी डिवाईडर से जा टकराई और एक्सीडेंट हुआ है।  पूर्व सीएम हरीश रावत घायल हुए हैं और जिस गाड़ी में वो सवार थे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। अफरातफरी में स्थानीय पुलिस प्रशासन ने पूर्व सीएम रावत को सीएचसी में भर्ती करवाया  जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर किया है।

सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी अपनी गाड़ी से पूर्व सीएम रावत को काशीपुर के केवीआर अस्पताल लेकर पहुंचे हैं जहां उन्हें डॉक्टरों ने देखा है। बताया जा रहा है कि इलाज के बाद अस्पताल से पूर्व सीएम रावत को छुट्टी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *