गोरखनाथ मंदिर में मंडल के 55 खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगें यूपी सीएम

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर है। कल यूपी सीएम ने वाराणसी में बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई निरिक्षण किया,और आज सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के स्मृति भवन सभागार में गोरखपुर मंडल के 55 खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगें।  इनमें पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी प्रेममाया, रंजना श्रीवास्तव, प्रियंका गोस्वामी सभी के नाम सम्मिलित हैं। शनिवार को सुबह जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद सीएम हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान में हाई मल्टीपल लीनियर एक्सीलेटर का भी लोकार्पण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर यहाँ पहुंचने के उपरान्त  गोरखनाथ मंदिर प्रांगण में दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में दोपहर दो बजे से गोरखपुर मंडल के विभिन्न खेलों के 55 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्वांचल खेल विकास मंच और गोरखनाथ मंदिर द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। इन सभी खिलाड़ियों का चयन पिछले पांच वर्षों से उनकी अच्छी उपलब्धियों के चलते किया गया है। 
आज आयोजित इस कार्यक्रम में नाटक अकादमी राकेश श्रीवास्तव का भजन भी सुनाया जाएगा।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। सीएम हाई मल्टीपल लीनियर एक्सीलेटर मशीन का लोकार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। यहां उपस्थित लोगों को संबोधित करने के बाद सीएम के लखनऊ प्रस्थान की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *