गौरतलब है कि हाल ही ,एम पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या कर दी गई थी और पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस में दिल्ली की स्पेशल पुलिस की जांच में काफी कुछ सामने आया है कि फिलहाल पुलिस ने अंकित सेरसा और उसके दोस्त सचिन भिवानी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिल्ली आईएसबीटी से आरोपियों को पकड़ा। 19 साल के अंकित ने ही मूसेवाला को करीब से गोली मारी थी। अंकित का यह पहला मर्डर है। अंकित राजस्थान में हत्या के प्रयास के दो अन्य जघन्य मामलों में भी शामिल था। लेकिन मर्डर उसने पहली बार किया। अंकित लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। सिर्फ 9वीं पास है अंकित।
अंकित सेरसा मूसेवाला की हत्या के बाद आरोपी प्रियव्रत फौजी के साथ उसकी गाड़ी में ही सवार था। पुलिस के अनुसार, दोनों सात जून को गुजरात के कच्छ में छिपे थे। अंकित हरियाणा केसोनीपत के गांव सेरसा का रहने वाला है।
कहा से खरीदे गए हथियार-गायक मूसेवाला की हत्या के लिए एके-47 यूपी के बुलंदशहर से खरीदी गई थी। इस हत्याकांड की जांच कर रही एजेंसियों को यह जानकारी पूछताछ के आधार पर मिली है। लॉरेंस ने यूपी के हथियार सप्लायर कुर्बान-इमरान गैंग की जानकारी देते हुए जांच अधिकारियों को बताया है कि उसका गैंग अक्सर इस गैंग से ही सारे हथियार खरीदनें का काम होता है।

