उत्तराखंड में एक दिन में 14 कोरोना संक्रमितों की मौत, 365 की रिपोर्ट पॉजिटिव

स्वास्थ्य विभाग ने हैल्थ बुलेटिन जारी कर जानकारी दी है कि राज्य में 14 कोरोना मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं उत्तराखंड में 365 नए संक्रमित मिले हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एम्स ऋषिकेश में 6, दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में 5, डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में 2 तथा जिला अस्पताल उत्तरकाशी में 1 कोरोना मरीज की मौत हो गई है। साथ ही पिछले 24 घंटों में राज्य के 365 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इनमें चमोली जिले के 41, देहरादून के 62, हरिद्वार के 44, नैनीताल के 50, पौड़ी के 39 तथा उधमसिंह नगर के 53 मरीज शामिल हैं।
इसके अलावा 801 कोरोना संक्रमितों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है। विदित है कि कल राज्य में 1000 से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *