उत्तराखंड में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 20 संक्रमितों की मौत

उत्तराखंड में कोरोना के नए मामलों में दो दिन की धीमी रफ्तार के बाद आज एक बार फिर उछाल आया है। पिछले 24 घंटों में यहां 1005 कोरोना मरीज मिलने के बाद राज्य का आंकड़ा बढ़कर 49000 तक पहुंच गया है। वहीं इस अवधि में विभिन्न अस्पतालों में 976 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। इसके अलावा राज्य में आज 20 कोरोना मरीजों की मौत हो गयी है।
नए मिले मामलों में अल्मोड़ा जिले में 20, बागेश्वर में 26, चमोली में 61, चंपावत में 54, देहरादून में 336, हरिद्वार में 133, नैनीताल में 112, पौड़ी में 65, पिथौरागढ़ में 24, रुद्रप्रयाग में 16, टिहरी में 59, उधमसिंह नगर में 58 तथा उत्तरकाशी जनपद में 41 मरीज मिले है। वहीं जांच हेतु लिए गए सैंपल में से 12858 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
इसके अलावा राज्य में 20 कोरोना मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार एम्स ऋषिकेश में 3, हिमालयन हॉस्पिटल जौली ग्रांट में 3, मिलिट्री हॉस्पिटल रुड़की में 3, मेट्रो हॉस्पिटल हरिद्वार में 1, डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में 5, मेडिसिटी हॉस्पिटल रूद्रपुर में 3 तथा एचएनबी श्रीनगर अस्पताल में 2 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *