राहत की ख़बर: बीते 24 घंटे में 27 हजार कोरोना संक्रमित,219 लोगों की मौत

नई दिल्ली : कोरोना संक्रमण की ख़बरों में लगातार उतार चढ़ाव भरे आंकड़ों के बाद आज कुछ राहत सामने आई है जिसके मद्देनजर बीते 24 घण्टें में देश में करीब 27,254  नए मामले दर्ज हुए हैं। और 219 संक्रमितों ने 24 घंटे में जान से हाथ धोया है।  37,687 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर वापसी की है। कोरोना आंकड़ों में आई गिरावट से हालात कुछ सामनांए कहे जा सकते हैं। हालांकि,लेकिन केरल राज्य में कोरोना संक्रमण अभी भी चिंताजनक स्थिति बनाया हुआ है।  
राज्य में कोरोना के दैनिक मामले 25 हजार से भी अधिक हैं। 150 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।  डेल्टा वैरिएंट यहां पर लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। देशभर में कोरोना की संख्या में कमी टीकाकरण अभियान को तेज करने से आई है। यहाँ पर चिकित्सकों की राय है कि वैक्सीनेशन ड्राइव तेज होने की वजह से कोरोना के नए मामले कम हो रहे हैं। 

देश में बीते 24 घंटे में कुल नए केस27,254 निकले हैं। 
इसके अलावा ठीक होने मरीज़ो का आंकड़ा 24 घटें में37,687 है। 
बीते 24 घंटे में संक्रमण से देश में करीब 219 मौतें हुईं हैं। 
बीते 24 घंटे में कोरोना टीका देश में 53.38 लाख लोगों को लगा है। 
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 3.74 लाख है। 
देश भर में जावरी से लेकर अभी तक 4,42 लाख मौतें हुईं हैं। 
अब तक कुल कोरोना टीका- 74.38 करोड़ लोगों को लगा है। 

कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण काफी कारगर है अब लोगों में संक्रमण फैलने की आशंका कम हुई है।देश के छह राज्यों में कोरोना की पहली खुराक का वैक्सीनेशन अभियान 100 फीसदी पूरा कर लिया गया है। पिछले महीने हिमाचल प्रदेश को सबसे पहले यह कामयाबी मिली थी और अब इस सूची में पांच और राज्यों के नाम शामिल हो गए हैं। इन सभी छह राज्यों में कोरोना की पहली खुराक का 100 फीसदी वैक्सीनेशन हो चुका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *