राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर यातायात पुलिस हरिद्वार द्वारा कोरोना काल में यातायात नियमों व सोशल डिस्टेंसिंग के संबंध में जागरूकता अभियान चलाकर मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए गए।
इस दौरान एसपी ट्रैफिक आयुष अग्रवाल, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ ट्रैफिक संजय बिश्नोई, सीओ सिटी भण्डाणे विशाखा अशोक, निरीक्षक यातायात हितेश कुमार, थानाध्यक्ष सिडकुल, स्वामी राजेन्द्रानंद, अरुण सारस्वत आदि उपस्थित रहे।

