AUS vs ZIM: जिम्बाब्वे ने तीसरा वनडे तीन विकेट से जीता

टोनी : जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला जिम्बाब्वे ने तीन विकेट से सफलता मिली है। यह पहली बार है जब जिम्बाब्वे की टीम ऑस्ट्रेलिया में कोई मैच जीती है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बनाए थे और जिम्बाब्वे ने सात विकेट खोकर 11 ओवर रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने इतिहास रच दिया। वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से अपने नाम की। जिम्बाब्वे के लिए पांच विकेट लेने वाले रेयान बर्ल ने बल्ले के साथ भी 11 रन का अहम योगदान दिया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चयन किया गया है। 

जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 33 वनडे मैच हुए हैं और इनमें से सिर्फ तीन मैच ही जिम्बाब्वे की टीम जीत पाई। जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया है। 2014 के बाद जिम्बाब्वे ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया है। इससे पहले 2014 में हरारे के मैदान पर जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी। जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच 1983 में खेला गया था और नॉटिंघम में जिम्बाब्वे ने 13 रन के अंतर से जीत हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिंच पांच रन, स्टीव स्मिथ, एक रन, एलेक्स कैरी चार रन, मार्कस स्टोइनिस तीन रन और कैमरून ग्रीन तीन रन बनाकर आउट हुए। एडम जैम्पा एक रन बनाकर नाबाद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *