गृहमंत्री ने शबाना आज़मी-जावेद अख्तर,नसीरुद्दीन शाह को बताया स्लीपर सेल 

हाल ही में  सामूहिक दुष्कर्म बिलकिस बानो केस में दोषियों की रिहाई मिली जिस पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने नाराजगी जताई थी। उनके बयान पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसका जवाब में कहा है कि शबाना आजमी, जावेद अख्तर और नसीरुद्दीन शाह ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग के स्लीपर सेल के एजेंट हैं।

इसके अलावा भाजपा नेता मिश्रा ने सीधा निशाना साधते हुए ये भी कहा है कि राजस्थान में कन्हैयालाल की हत्या हुई, इनके मुंह से एक शब्द नहीं आया और झारखंड के दुमका में एक बच्ची को जिंदा जलाकर मार डाला तो ये लोग चुप थे। भाजपा शासित राज्य में कुछ हो जाए, फिर इन्हें देश में रहने से डर लगेगा। फिर एक अवॉर्ड वापसी गैंग सक्रिय हो जाएगी। फिर ये लोग गला फाड़-फाड़ कर चिल्लाने लगते हैं। ये लोग अपनी घटिया मानसिकता का परिचय देते हैं। अब इन सभी लोगों की देश में कलई खुल चुकी है।  मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में शबाना आजमी ने बिलकिस बानो केस के दोषियों की रिहाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह स्थिति काफी भयानक है। एक तरफ से देश में नारी शक्ति को बढ़ावा देने की बातें जोर-शोर से की जाती है लेकिन इन सब को देखने के बाद मैं सोच में हूँ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *