बच्चे को निगल गए गुलदार को मार गिराया गया 

पौड़ी : गढ़वाल वन प्रभाग के पैठाणी रेंज में एक गांव में पांच वर्षीय बच्चे को अपना निवाला बनाने पर मारने वाला गुलदार मार दिया गया है। मशहूर शिकारी जॉय हुकिल ने रेंज के बड़ेथ गांव में गुलदार को ढेर कर दिया गया, वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम कर गुलदार के शव को नष्ट किया गया।

आपको बतादें कि बीती 28 जुलाई को लाल सिंह की पत्नी गोदांबरी देवी करीब आठ बजे घर से गोशाला के लिए निकली थी तभी उनका पांच साल का बेटा आर्यन घर के आंगन में खेल रहा था। गोदांबरी जब गोशाला से घर लौटी तो आर्यन कहीं नहीं मिला। परिजनों व ग्रामीणों के आसपास खोजने पर उन्हें बच्चे के कपडे मिले,

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व वन विभाग को कराई।29 जुलाई को टीम को गांव से एक किमी दूर जंगल में बच्चे का शव मिला। इसके बाद ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र में पिंजरा लगाने के साथ ही वन विभाग की टीम ने गश्त तेज जारी थी,  आदमखोर गुलदार को शिकारी जॉय हुकिल ने बृहस्पतिवार रात 10 बजे मार गिराया। उन्होंने बताया कि मारा गया गुलदार मादा है जिसकी उम्र सात वर्ष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *