आज हुए मैच में जसप्रीत बुमराह ने भारत को पहली सफलता का परचम दिलाया है। उन्होंने एलेक्स लीस को छह रन के स्कोर पर आउट कर दिया। 16 रन के स्कोर पर इंग्लैंड का पहला विकेट दिया। हालांकि, इंग्लैंड का पहला विकेट गिरने के साथ ही बारिश आ गई और खेल रुक रुक गया है। इंग्लैंड के लिए जैक क्राउली और ओली पोप क्रीज पर आ चुके हैं। बारिश की वजह से खेल रुकने के कारण अंपायर पहले दिन की तरह तय समय से पहले ही लंच का ऐलान कर दिया है।
भारत के 416 रन के जवाब में इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। एलेक्स लीस और जैक क्राउली क्रीज पर मौजूद हैं। एंडरसन की गेंद पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने उनका कैच पकड़ा। वहीं, कप्तान जसप्रीत बुमराह 16 गेंद में 31 रन की पारी खेली।भारत ने पांच विकेट 100 रन के अंदर गंवाने के बाद 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।

