राजधानी देहरादून में गणतंत्र दिवस के चलते यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन और पार्किंग प्लान को जारी किया है जिसके अनुसार समारोह के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन बनाया है। यहां आने वाले विक्रमों और बसों के रूट भी डायवर्ट रहेंगे। इतना ही नहीं बल्कि कई जगह बैरिकेडिंग लगाकर भी चेकिंग हो रही हैं। एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि जनता की परेशानियों को देखकर प्लान तैयार किया गया है। जनता से भी अपील है कि पुलिस का सहयोग करे और डायवर्जन प्लान को सफलता पूर्वक बनाए रखे।
जानिए नियम –
- ग्राउंड के चारों ओर सभी वाहनों, ठेलियों और रेहड़ियों का आना जाना वर्जित होगा।
- वीआईपी और अधिकारी ईसी रोड, सर्वे चौक से रोजगार तिराहा से कांवेंट तिराहे की ओर जाते ही दाहिने तरफ वीवीआईपी द्वार से आएंगे।
इसके अलावा गणतंत्र दिवस परेड के समस्त प्रतिभागियों, आर्मी, पैरामीलिट्री, पुलिस, होमगार्ड व प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वाले समस्त आम जनता वाहन रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कालेज / आईआरडीटीए ऑडिटोरियम में पार्क कर पैदल परेड ग्राउंड के दोनों सामान्य प्रवेश द्वार ( गेट न 04 व 05) से कार्यक्रम अंदर प्रवेश कर सकेंगे।
आउटर प्वाइंट
मनोज क्लीनिक
-बुद्धा चौक,-ईसी रोड सर्वे चौक,
-दर्शनलाल चौक,
-ओरिएंट चौक-पैसिफिक तिराहा

