आप पार्टी के अनंत राम चौहान ने थामा कांग्रेस का हाथ,कांग्रेस के नेता हेम आर्या भाजपा में शाम शामिल 

देहरादून : आज वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेम आर्या ने पार्टी का दामन छोड़ भाजपा के साथ हो गए है उन्होंने आज भाजपा पार्टी की सदस्यता ज्वाइन की है। कांग्रेस ज्वाइन करने वाले हेम आर्या 2017 में भाजपा से टिकट न मिलने पर कांग्रेस में आए थे। इन्होंने 2012 में भाजपा की ओर से नैनीताल सीट से चुनाव लड़ा था। वह 5000 वोटों से सरिता आर्य से हारे थे। 
रविवार को देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, नरेश बंसल और संगठन मंत्री अजय कुमार की उपस्थिति में भाजपा में घर वापसी हुई।वहीं आम आदमी पार्टी के नेता और उत्तराखंड के पूर्व आईपीएस अधिकारी अनंत राम चौहान दिल्ली में पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उत्तराखंड में  होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी हलचल में तेज़ी है। इसी क्रम में दल-बदल का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *