उत्तराखंड विधानसभा सत्र के आज दूसरे दिन की की सदन कार्रवाई शुरू हो गई है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष ने पीठ से सख्त आदेश दिए हैं। स्पीकर ने विधायकों को सदन में रहने के दौरान फोन इस्तेमाल न करने के आदेश हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूडी ने कहा कि सत्र के पहले दिन कई विधायक फोन का इस्तेमाल करते रहे। कहा कि फोन का इस्तेमाल करते हुए विधायक पाए गए तो कर्रवाई होगी। उन्होंने अधिकारियों को भी हिदायत दी। इससे पहले वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन पटल पर वित्तीय वर्ष 2022-23 के पहले अनुपूरक बजट के तहत 5440.43 करोड़ रुपये के व्यय का प्रावधान है।
कुल अनुपूरक बजट- 5440.43 करोड़
राजस्व मद- 2276.43 करोड़
पूंजीगत मद- 3164.00 करोड़
Uttarakhand Assembly: सदन में विधायकों पर भड़कीं स्पीकर

