बारिश के दौरान तराई में खटीमा, सितारगंज, नानकमत्ता और शांतिपुरी में मगरमच्छ का दिखना आम बात है। लेकिन अब मगरमच्छ ने जिला मुख्यालय रुद्रपुर में दस्तक दी है। तीन दिन में मगरमच्छ गंगापुर रोड पर स्थित कौशल्या कॉलोनी में नाले पर देखा गया था। बीती रात तीनपानी डाम पर विशालकाय मगरमच्छ सड़क पर बह रहे पानी में रेंगता दिखा। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। अब नाले में पानी कम होने पर मगरमच्छ नहीं दिख रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़कर आबादी से दूर छोड़ने की मांग की है।
रुद्रपुर में सड़क पर रेंगता दिखा मगरमच्छ,मचा हड़कंप
