कोर्ट में सरेंडर करने नहीं पहुंचा बॉबी,हुआ अंडरग्राउंड 

देहरादून : यूट्यूबर बॉबी कटारिया की गुत्थी उलझती जा रही है की जहां बीते  दिन मंगलवार को बॉबी के सरेंडर अर्जी के बाद  पुलिस ने कोर्ट के बाहर पहरा लगाया वहीँ चारों ओर एसओजी और पुलिसकर्मी घूमते रहे। शाम तक भी बॉबी कटारिया सरेंडर के लिए कोर्ट नहीं पहुंचा फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में हरियाणा के विभिन्न शहरों में दबिश की है। जिसमें उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। 

सूत्रों की मानें तो बॉबी कटारिया पुलिस के डर से अंडरग्राउंड हो गया है। दरअसल,बीती 10 अगस्त को बॉबी कटारिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह ट्रैफिक रुकवाकर सड़क पर शराब पीता हुआ दिख रहा था। डीजीपी के आदेश पर प्राथमिक पड़ताल के बाद उसके खिलाफ 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *