देहरादून :आज उत्तराखंड के मंत्रिमंडल की बैठक राज्य सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में आयोजित होगी। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर बातचीत की जाएगी। सूत्रों की मानें तो,सरकारी नौकरियों में महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण को लेकर कैबिनेट में मंजूरी के लिए अध्यादेश पारित हो सकता है।सेवायोजन व कौशल विकास विभाग को आउटसोर्स एजेंसी बनाए जाने, अस्पतालों में उन आउटसोर्स कर्मियों की वापसी का निर्णय पर भी फैसला लिया जा सकता है। जिन्हें पूर्व में हटा दिया गया था।
इससे पहले मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कार्यकारिणी व मोर्चा की नई टीम की घोषणा की थी। एक प्रदेश मीडिया प्रभारी व दो प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी, दो प्रदेश विभाग प्रभारी और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।

