दो अपर निजी सचिव निलंबित, आदेश जारी

देहरादून : यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक मामलें मेंगिरफ्तार किए गए सचिवालय के दो अपर निजी सचिव निलंबित हो गए हैं। जिसके बाद अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन राधा रतूड़ी ने बीते दिन मंगलवार को उनके निलंबन का आदेश भी जारी कर दिया। प्रदेश में पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ ने 10 अगस्त को अपर निजी सचिव गौरव कुमार चौहान को और 12 अगस्त को अपर निजी सचिव सूर्य प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया और उसके बाद दोनों अपर निजी सचिव प्रोबेशन अवधि में थे। 
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बीते दिन मंगलवार को दोनों को उत्तराखंड सरकारी सेवक नियमावली 2003 के संशोधन के नियम 4(3) के तहत निलंबित किया और 48 घंटे से अधिकवो अभिरक्षा में थे। 

दोनों आरोपी अपर निजी सचिवों को एसटीएफ ने आईपीसी की धरा 420, 467, 468, 471, 34 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *