उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा दी है, अब पहली बार उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाइल एप को विकसित किया गया है। इस एप के ज़रिये अब बिजली बिल का भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को 1.5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके साथ ही एक साल के बिल भुगतान की जानकारी मिल पाएगी और एप से नये कनेक्शन, विद्युत लोड बढ़ाने, चेक मीटर, स्वामित्व परिवर्तन के लिए आवेदन की भी बड़ी सुविधा दी जा रही है। प्रदेश में यूपीसीएल के अधीन लगभग 26 लाख बिजली उपभोक्ता हैं।
एप एंड्रायड और आई-फोन दोनों में उपलब्ध
पेटीएम और गूगल पे के ज़रिये बिजली बिल जमा करने की सुविधा मिल रही थी अब यूपीसीएल ने विद्युत सेवाओं में पारदर्शिता लाने और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा दी है और अब एक मोबाइल एप को बनाया है। यह एप एंड्रायड और आई-फोन दोनों पर काम करेगा।यूपीसीएल 1.5 प्रतिशत की छूट देगा। साथ ही 24 घंटे बिल भुगतान की सुविधा होगी।

