यूपी बाराबंकी में बड़ा सड़क हादसा,कंटेनर से टकराई कार, दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत

यूपी में आज बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में छह लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने  सभी शवों को अपने कब्जे में लिया,और जाँच पड़ताल शुरू की। दरअसल ये हादसा तब हुआ जब गुजरात के सूरत से घर लौट रहे कार सवार अयोध्या जिले के निवासी दो बच्चों समेत 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में पटरंगा थाना क्षेत्र निवासी दंपती व दो बच्चे तथा रुधौली थाना क्षेत्र निवासी दो सगे भाई हैं। मृतकों के शव पुलिस ने कब्जे में लिए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिए। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल से लेकर मृतकों के घर पर दुखद कोहराम मचा गया।यह हादसा क्षेत्र में आज बुधवार की भोर करीब 3:00 बजे अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर के समीप हुआ। जिसमें हाईवे पर पहले से खड़े कंटेनर से अयोध्या की ओर जा रही कार पीछे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

घटना में घायल और मृतक लोगो के नाम –इस घटना में घायल और मरने वालों में परसाऊ निवासी अजय कुमार यादव (25) पुत्र बंशीलाल, रुदौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी अजय कुमार वर्मा (34) पुत्र बिपत वर्मा व उसका भाई राम जन्म (28), पत्नी सपना (28), बेटा आर्यन (8) व यश (10)  गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए तक तत्काल सीएससी राम सनेही घाट पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *