श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा गैर कश्मीरियों को निशाना बनाने का सिलसिला आज रविवार को जारी रहा। आज कुलगाम में आतंकवादियों ने आज घर में घुसकर बाहरी मंजदूरों पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस गोलीबारी में बिहार के 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मज़दूर हमले में घायल हो गया है। कश्मीर में बाहरी नागरिकों पर हो रहे लगातार हमलों को देखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राज्य के सभी आला पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया है कि सभी गैर कश्मीरी मजदूरों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें तत्काल पुलिस और सेना के कैंपों में लाया जाएं।
मिली जानकारी के अनुसार , दो और गैर कश्मीरी मजदूरों की हत्या के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने सभी प्रमुख अधिकारियों से कहा कि वे गैर कश्मीरी मजदूरों को एकत्र करें औरतत्काल उन्हें नजदीकी सुरक्षा शिविरों में लाया जाए। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्यूंकि आतंकवादियों द्वारा दो मजूदरों की हत्या करने और कुलगाम में एक अन्य को गंभीर रूप से घायल किया गया है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार की ओर से सभी जिला पुलिस प्रमुखों को आदेश दिया है , और कहा है कि आपके क्षेत्र में रह रहे सभी गैर कश्मीरी मजदूरों को तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या केंद्रीय अर्धसैनिक बल के प्रतिष्ठानों में लाया जाए। उन्होंने अपने आदेश में यह भी कहा किइस आदेश पर सभी अधिकारी तुरंत कार्यवाही करें।
गैर कश्मीरी मज़दूरों पर हमले के बाद कश्मीर में इमरजेंसी एडवाइजरी, मज़दूरों को सुरक्षित शिविरों में लाया जाए

