President Election :18 जुलाई को चुनाव,21 जुलाई को नतीजे

नई दिल्ली : आज दोपहर चुनाव आयोग की तरफ से 3 बजे प्रेसवार्ता करके राष्ट्रपति चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया गया है , राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का एलान कर दिया। आयोग ने कहा अनुसार, देश के सर्वोच्च पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए अधिसूचना 15 जून को होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 30 जून को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपना नामांकन दो जुलाई तक वापस ले सकेंगे। वहीं, राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होगा,जिसके परिणाम अगले माह  21 जुलाई को आएंगे।

क्या होगी प्रक्रिया-
वोटरों को एक, दो, तीन लिखकर पसंद बतानी होगी। पहली पसंद नहीं बताने पर वोट रद्द हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *