उत्तराखंड में युवा उतरे सड़कों पर,जानिए मामला

देहरादून : उत्तराखंड में एक के एक बाद परीक्षा भर्ती घोटालों के मामलें सामने आ रहे है। अभी कुछ दिनों पहले ही पटवारी परीक्षा हुए घोटाले ले बाद एई और जेई परीक्षा में हुई भर्ती घोटाला उजागर हुआ है। इसके बाद प्रदेश के युवाओं का गुस्सा राजधानी देहरादून सड़कों पर दिखाई दे रहा है। अपने भविष्य के साथ हो रहे इस खिलवाड़ के साथ युवा बेरोज़गार है। आज इसी सिलसिले में देहरादून के गांधी पार्क के बाहर युवाओं का हुज़ूम उमड़ पड़ा । छात्रों नें कहा कि इन परीक्षा घोटालों के बाद हमारा प्रदेश की शिक्षा प्रणाली पर से भरोसा उठ गया है।

छात्रों ने प्रदेश सरकार से इस मामलें को गंभीरता और इसकी जांच सीबीआई से करवाने,परीक्षाओं को घोटालों से बचाने के लिए मजबूत और निष्पक्ष निगरानी तंत्र बनाने भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं से पूर्व घोटालों में संलिप्त युवाओं का नाम सार्वजनिक करने और उन्हें सरकारी नौकरी की आगामी सभी परीक्षाओं से प्रतिबंधित करने की मांग की है।